लोकल इंदौर २९ दिसंबर। इंदौर नगर निगम की आयुक्त के एक आदेश के कारण अनेक निगम कर्मियों को इस माह का वेतन मिलना मुश्किल . दरसल नगर निगम आयुक्त शहर में कचरा शुल्क वसूलने को ले से सख्त अपनाये हुए है। वे इलाके के बिल कलेक्टरों को अपने अपने इलाके से कचरा संग्रहण शुल्क वसूलने और नहीं वसूलने पर वेतन रोके जाने का आदेश दे चुकी है वहीं अब आयुक्त द्वारा निकाला गया आदेश कर्मचारियों को चिंता में डालने वाला है।
आयुक्त का जारी आदेश क्रमक 1086 में कहा गया है विभाग में कार्यरत समस्त कर्मचारयों को अपना निजी कचरा प्रबंधन शुल्क की रसीद जमा कराने के बांधे उनका वेतन आहरण किया जायेगा। रसीद जमा नहीं कराने पर उनका दिसंबर माह का वेतन आहरण नहीं किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है इस आदेश से अनेक मस्टर कर्मी सहित कई नियमित कर्मचारी परेशान है जिन्होंने कचरा प्रबंधन शुल्क जमा नहीं किया है अब वे यदि रसीद जमा नहीं करते तो उनका वेतन नहीं निकलेगा।