लोकल इंदौर 27 जनवरी। इंदौर की जेलों से गणतंत्र दिवस के मौके पर 24 कैदियों को माफी रिहाई मिली है।सभी कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे
थे। जेल में उनका आचरण अच्छा था।
दरअसल हर साल राष्ट्रीय पर्व पर जेलों में बंद
कैदियों को रिहाई दी जाती है। जेल प्रशासन इसके
लिए बकायदा भोपाल से परमिशन लेता है।सजायाफ्ता कैदियों को उनके आचरण केअनुसार
जेल से छोड़ा जाता है।
कल सेंट्रल जेल से 21कैदियों को जबकि जिला जेल से 3 कैदियों कोछोड़ा गया। जेल अधीक्षक ने उन्हें हार पहनाएऔर प्रमाण पत्र भी सौंपा। इस दौरान कैदियों कीआंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने कहा
कि तात्कालिक गुस्से में ऐसा कदम उठा लिया था
कि जिंदगी के कई साल जेल की सलाखों में बीत गए। उन्होंने आगे इस तरह के किसी भीअपराध से बचने की बात कही है।