लोकल इंदौर 27 फरवरी।जिला प्रशासन ने 47 लाख के राजस्व के बकाया के चलते पिगडंबर स्थित संघवी कॉलेज को सील कर दिया।
कई बार बकाया का नोटिस देने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा टैक्स नहीं चुकाया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी अनुसार महू के किशनगंज थाना क्षेत्र स्थित संघवी कॉलेज पर कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश के बाद कार्रवाई की गई है। काॅलेज पर 47 लाख रुपए का राजस्व बकाया था, जिसे लेकर प्रशासन ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद भी प्रबंधन द्वारा टैक्स नहीं जमा किया गया। इसके बाद शनिवार दोपहर प्रशासन ने कॉलेज पहुंचकर सभी को बाहर निकाला और मेन गेट को जंजीर डालकर सील कर दिया।