लोकल इंदौर 31 जनवरी। इंदौर में बीती रात डकैती हो गयी। प्रारंभिक तौर पर 30 लाख रुपए की डकैती बताई जा रही है। डकैतों ने घर क्र बुजुर्गों की पिटाई भी की है उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार डकैती की वारदात एरोड्रम इलाके में हाई लिंक सिटी में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट निखिल चोपड़ा के घर पर हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात लगभग 3.30 बजे नकाबपोश बदमाश घर में छत के रास्ते से घुसे। निखिल उनकी पत्नी और छोटी बेटी ऊपर के कमरे में सो रहे थे। बदमाशों ने उनके दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और नीचे आए।
बुजुर्ग दम्पत्ति की दंड से पिटाई
मकान में नीचे उनके बुजुर्ग माता-पिता अजीत चोपड़ा और निर्मला चोपड़ा ही थे। बुजुर्ग दंपती ने नींद खुलने पर विरोध किया तो बदमाशों ने डंडों से उन पर हमला कर दिया। बदमाश निर्मला के पहने हुए जेवर सहित घर में रखे जेवर भी ले उड़े। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पांच बदमाश दिखे CCTV में
चोपड़ा परिवार के घर के पास ही के सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। पांच नकाबपोश बदमाश होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कुछ फुटेज पुलिस के हाथ भी लगे हैं।