लोकल इंदौर 26 जनवरी। महू की सेना के अधिकारियों ने सैन्य छावनी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक फर्जी फौजी को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यह फौजी केरूप में पकड़ाया यह युवक राजगढ़ ब्यावरा का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार आर्मी की इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इसे मंगलवार को छावनी क्षेत्र में उस समय पकड़ा जब बिहार रेजिमेंट की वर्दी के साथ हेड कैप पहने था और रेजीमेन्ट का मोनो गलत लगा रखा था। यह युवक राजगढ़ ब्यावरा का रहने वाला है। इसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। युवक से पूछतांछ करपता लगया जा रहा है कि उसका मकसद क्या था ? उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस पर सैन्य छावनी में कड़ी निगरानी की जा रही थी।