लोकल इंदौर 1 अप्रैल। इंदौर में एक पत्नी ने अपने पूर्व पति पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय महिला का आरोप है कि उसके पूर्व पति ने तलाक हो जाने के बाद भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और धमकाया।
जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक फरियादिया और आरोपित दोनो में अक्सर विवाद होता रहता था। पति-पत्नी मर्जी से अलग हो गए और तलाक भी ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके साथ संबंध बनाए और फरार हो गया। बुधवार को पीड़िता थाने पहुंची और पूर्व पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।