लोकल इंदौर 15 फरवरी।मूकबधिर महिलाओं और बच्चों के लिए 23 वर्षों से काम कर रही इंदौर की मोनिका पुरोहित को संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) द्वारा दुनियाभर में मानवीय कार्य करने वाली एक हजार महिलाओं में को चुना गया है। इसके पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति” के कर्मवीर कार्यक्रम में पुरोहित दम्पत्ति को शामिल किया गया था , जहां अभिताभ बच्चन ने उनके कार्यों की सराहना की थी।
इंदौर की मोनिका पुरोहित अलावा भारत की करीब आठ महिलाएं शामिल हुई हैं। इन महिलाओं में किरण बेदी, सुधा मूर्ति जैसी शख्सियतों नामांकित किया गया है। आनंद सर्विस सोसायटी की संचालिका मोनिका पुरोहित पिछले 23 वर्षों से मूकबधिर महिलाओं और बच्चों के लिए काम कर रही है। यूएसए के इनिशिएटिव रिपब्लिक ऑफ वुमन से 14 फरवरी को मुझे ई-मेल मिला है। इसमें उन्होंने नामांकित किए जाने की सूचना दी है।
मोनिका इस सर्वे में शीर्ष एक हजार महिलाओं में चुनी गई है। अब पब्लिक के फीडबैक के आधार पर इस सर्वे में शीर्ष 100 महिलाओं को चुना जाएगा। मोनिका को इस सर्वे में लैंगिग समानता, मानवीय कार्य किए जाने और महिला सशक्तिकरण की तीन कैटेगरी में चुना गया है। ऐसे में अब मोनिका को जानने वाले लोग इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी इस जानकारी को साझा कर उन्हें वोट करने की अपील कर रहे हैं। मोनिका को शीर्ष 100 में शामिल करवाने के लिए इंदौर शहरवासी व अन्य शहरों के भी लोग 25 फरवरी तक वोट कर सकते हैं। लोकल इंदौर की पाठको से अपील है कि Monica S.Purohit को अच्छी रैंकिंग में लाने एवं विश्व मे भारत का झंडा बुलंद करने के लिए वोट करे इस लिंक पर
http://www.beautyonearth.org/