लोकल इंदौर 9 दिसम्बर।इंदौर नगर निगम में महापौर सामान्य वर्ग का रहेगा। प्रदेश में महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हुई जिसमें यह तय किया गया।
आज रवींद्र भवन में महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया हुई। प्रदेश के 407 निकायों के लिए चक्रानुसार आधार पर प्रक्रिया तय की गई।
प्रदेश में 16 नगर निगम, का आरक्षण इस प्रकार हुआ।
मुरैना (sc महिला वर्ग के लिए
उज्जैन (sc – मुक्त)
छिंदवाड़ा (st मुक्त)
भोपाल (obc महिला)
खण्डवा (obc महिला)
सतना (obc)
रतलाम (obc)
सागर (महिला सामान्य)
बुराहानपुर (महिला सामान्य)
ग्वालियर (महिला सामान्य)
देवास (महिला सामान्य)
कटनी (महिला सामान्य)
जबलपुर (अनारक्षित और मुक्त)
सिंगरौली (अनारक्षित और मुक्त)
रीवा (अनारक्षित और मुक्त)
इंदौर (अनारक्षित और मुक्त)