पीएम मोदी के नेतृत्व से हमारे बच्चे यूक्रेन से सकुशल लौटे : सिंधिया

लोकल इंदौर। रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के अभियान में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल थे। सिंधिया के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते ही 18 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिकों की सकुशल घर वापसी संभव हो सकी।
मप्र क्रिकेट संगठन के कार्यक्रम में शिरकत करने इंदौर पहुंचे सिंधिया ने कहा इतिहास में संभवत: पहली बार इतना बड़ा निकासी कार्यक्रम इतने कम समय में भारत में चलाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं पैनी निगरानी रखी और दिन रात पल-पल पर समीक्षा करते थे।
वे बच्चों की सुरक्षा के प्रति इतने चिंचित थे कि देश के चार केंद्रीय मंत्रियों को विभिन्न देशों में भेजकर यह सुनिश्चित किया कि इस अभियान में कहीं कोई कमी न रह जाए। (सभार न.दु.)