लोकल इंदौर 7 जनवरी। इंदौर में पुलिस थाने के अंदर ही एक सिपाही और एसआइ में हाथापाई हो गई। मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें अलग अलग किया। सिपाही दूसरे थाने में पदस्थ है और वाहन चोर के संबंध में जानकारी लेने गया था। तभी ये घटना क्रम हुआ।
घटना गुरुवार दोपहर परदेशीपुरा थाने की है। बताया जाता है सिपाही पूर्व में परदेशीपुरा थाने में पदस्थ रहा है।एमआइजी थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया चोरी की एक गाड़ी एनटीसी ग्राउंड में छोड़ कर भागा था। सिपाही को शक है था कि गाड़ी परदेशीपुरा थाना पुलिस ने जब्त की होगी। वह इसकी जानकारी लेने परदेशीपुरा थाने में गया था।