आज का पंचांग 10 अक्तूबर, 2019,विक्रम संवत 2076,वार:गुरुवार, माह:आश्विन,पक्ष:शुक्ल,तिथी:द्वादशी, 19:51 तक,नक्षत्र:शतभिषा, 26:03 तक,चन्द्र राशि:कुम्भ
मेष: सरकारी अधिकारी सहयोग करेंगे। कार्यक्षमता व आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ता बनी रहेगी। पित से प्रेम व सहयोग प्राप्त होगा। किसी से अनावश्यक वाद विवाद न करें।
वृषभ: व्यापार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। दैनिक कार्य गति सामान्य रहेगी। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पथ में हो सकते हैं। धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
मिथुन: मित्रों के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। परिवार में एक दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। समाज में मान सम्मान व पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी। पैसों का लेनदेन न करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा।
कर्क: किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी शादी पार्टी में जाने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।
सिंह: गुप्त बातें उजागर हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें तो अच्छा होगा। व्यापार में निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा टालें।
कन्या: व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। सोच व व्यवहार में सकारात्मकता का भाव रहेगा। रोजी रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पिता का प्रेम व सहयोग प्राप्त होगा।
तुला: रुका धन प्राप्त होने के आसार हैं। मित्रों व सहयोगियों से आपको वांछित सहयोग प्राप्त हो सकता है। संतान की शिक्षा पर व्यय अधिक हो सकता है। साझेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें।
वृश्चिक: रोजी रोजगार के अवसर सुलभ होंगे।किसी की मदद करना भारी पड़ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। अधिकारियों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनेंगे। पति पत्नी के बीच प्रेमभाव बढ़ेगा।
धनु: भ्रमण पर जाने से व्यय भार बढ़ सकता है। विद्यार्थियों में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। मित्रों पर आंखें बंद कर विश्वास न करें। व्यापार में भागीदारी लाभ दे सकती है। सेहत सामान्य
मकर: व्यापार में निवेश सलाह लेकर करें। वाणी व बुद्धि के प्रदर्शन लाभ अर्जित करेंगे। नए मित्र बन सकते हैं। प्रेम संबंध विवाद में परिवर्तित हो सकते हैं। नया वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।
कुम्भ: संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। कोई पुराना शौक पूरा करने की इच्छा जागृत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा।
मीन: सेहत नरम गरम हो सकती है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। नवीन वस्त्र, अाभूषण क्रय करने की योजना बन सकती है। निवेश लाभदायक।