आज का पंचांग 08जनवरी-2020 ,विक्रम संवत 2076,वार:बुधवार, माह:पौष,पक्ष:शुक्ल, तिथी:त्रयोदशी, 27:41 तक, नक्षत्र:रोहिणी, 15:44 तक,चन्द्र राशि:वृषभ
मेष : आर्थिक तंगी परेशानी का कारण बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। रोजगार में पदोन्नति के योग हैं। कार्यालय में व्यस्तता बढ़ेगी।
वृषभ: रोजगार को लेकर आकर्षक अवसर सामने आ सकते हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर मन में चिंता का भाव रहेगा। अपने किसी दोस्त के परिवार में मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता हैै।
मिथुन: बच्चों की शिक्षा को लेकर आर्थिक तंगी आड़े आ सकती है लेकिन किसी मित्र की मदद से काम बन जाएगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। खानपान का ध्यान रखें।
कर्क: आज धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवारजनाें के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता र्है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खानपान में अति ठीक नहीं है।
सिंह: शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। कोई पुरानी बीमारी अचानक उभर सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
कन्या: प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में निवेश के लिए समय सही नहीं है। आपकी कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है इसलिये सतर्क रहें। समय के साथ चलना सीखें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला: कामकाम में लापरवाही ठीक नहीं है। अपनी फाइलें और आवश्यक कामकाज संभाल कर रखें। कार्यालय में किसी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक: कार्यालय में काम की अधिकता तनाव दे सकती है लेकिन अपने विवेक से सब काम समय पर पूरे करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। नौकरी में बदलाव के लिए समय अनुकूल है।
धनु: कॅरियर को लेकर समय नाजुक है। अधिकारी वर्ग की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। किसी अजनबी की बात पर भरोसा न करें।
मकर: कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कोई अपना ही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कामकाज को लेकर व्यस्तता रहेगी। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा।
कुम्भ: आज समय अनुकूल नहीं है। कार्यालय में भी किसी से विवाद हो सकता है। कामकाज को लेकर किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। समय के साथ सफलताएं मिलती रहेगी।
मीन: अचानक कहीं से धन की प्राप्ति परिवार को खुशियां देगी। खानपान की अति स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य परेशानी में डाल सकता है।