आज का पंचांग 28 अक्तूबर, 2019,विक्रम संवत 2076,वार:सोमवार, माह:कार्तिक,पक्ष:शुक्ल ,तिथी:अमावस्या, 09:09 तक पश्चात एकम ,नक्षत्र:अमावस्या, 09:09 तक,चन्द्र राशि:तुला
मेष: परिश्रम की अधिकता सेहत बिगाड़ सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संतान की गतिविधियां चिंता का कारण बन सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अधिकारी कार्य में सहयोग करेंगे।
वृषभ: कानूनी कार्यों में गति आएगी। मेहनत के सफल परिणाम आएंगे। नए भवन, वाहन का सुख मिल सकता है। उच्चाधिकारियों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनेंगे। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा।
मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मौजमस्ती करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।
कर्क: समाज में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में कोई नया लाभदायक अनुबंध हो सकता है। ऊर्जा व जोश से भरपूर रहेंगे। यात्रा आनंददायक।
सिंह: आर्थिक पक्ष बेहतर रहने से मन प्रसन्न रहेगा। रुके अधूरे कार्य गति पकड़ेंगे। नवीन वस्त्र, आभूषण क्रय कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा।
कन्या: वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपकी बातों का महत्व कम रहेगा। अनावश्यक रुप से भ्रमित न हों।माता की सेहत खराब हो सकती है। निवेश व यात्रा लाभ दे सकते हैं। सेहत सामान्य।
तुला: बातचीत में मधुरता की झलक रहेगी। सामाजिक गतिविधि में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्यों में जोश व उत्साह रहेगा। युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।
वृश्चिक: वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। कामकाज में रचनात्मकता की झलक रहेगी। परिवार में हर्ष एवं सुखद माहौल रहेगा। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। निवेश लाभदायक।
धनु: अधिकारी वर्ग का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापारिक निवेश अभी न करें। मित्रों के साथ मनाेरंजक यात्रा हो सकती है। आध्यात्म व दर्शन के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान की चिंता रह सकती है।
मकर: पुराने मित्रों से मिलन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पति पत्नी के बीच प्रेम बढेगा।
कुम्भ: घरेलू कार्य समय पर पूर्ण होंगे। जरुरी कार्यों के लिए छोटी यात्रा हाे सकती है। संतान आपकी बातों से प्रभावित होगी। न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिल सकती है। निवेश न करें।
मीन: दूसरों को अपनी क्षमताओं से परिचित करवा पाएंगे। परिजनों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। संतान को करियर व अध्ययन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। शत्रु परास्त होंगे।