आज का पंचांग 14 फरवरी, 2020 ,विक्रम संवत 2076,वार:शुक्रवार , माह:फाल्गुन,पक्ष:कृष्ण, तिथी:षष्ठी, 18:26 तक ,नक्षत्र:चित्रा, 07:23 तक, चन्द्र राशि:तुला
मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन
मेष: अभी समय अनुकूल नहीं है इसलिये जोखिम के कार्यों को हाथ में न लें। किसी के बहकावे में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।
वृष: वाहन दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। अभी किसी भी तरह की यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं समय प्रतिकूल है। नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मिथुन: किसी और की आलोचना करने से पहले अपनी कमियों पर गौर करें। कार्यालय में किसी से विवाद हो सकता है। धन के अपव्यय से बचें।
कर्क : अच्छा होगा पेंडिंग कार्यों को समय से पूरे कर लें वरना अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। समय अनुकूल नहीं है।
सिंह: परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बनेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय प्रतिकूल चल रहा है।
कन्या: अपने गोपनीय कागज संभालकर रखें नुकसान उठाना पड़ सकता है। अच्छा होगा अधिकारी वर्ग की आज्ञा का पालन करें वरना नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
तुला: कार्यालय में काम की अधिकता रहेगी। काम पूरे करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद लेना उचित होगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
वृश्चिक: अचानक काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी अजनबी की बात पर यकीन न करें। खानपान में अति बीमार कर सकती है।
धनु : परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। समय पर अपने काम पूरे करना ही उचित होगा। किसी सदस्य की बीमारी से चिंता बढ़ेगी।
मकर: किसी के बहकाव में आकर अपना नुकसान करेंगे इसलिये सतर्क रहें। अभी यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं। समय अनुकूल नहीं है।
कुंभ: कामकाज में लापरवाही भारी पड़ सकती है। अपना काम किसी और को न सौंपें। समय के साथ चलना सीखें।
मीन: धनतंगी रहेगी इसलिए फालतू खर्च से बचें। अपनी कीमती वस्तु संभालकर रखें। यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं।