आज का पंचांग 06अगस्त , 2019,विक्रम संवत 2076,वार :मंगलवार,माह: श्रावण,पक्ष: शुक्ल,तिथी:षष्ठी, 13:34 तक,नक्षत्र चित्रा, 22:22 तक,चन्द्र राशि:कन्या
मेष: नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। संपत्ति संबंधी मसले किसी की मध्यस्थता से हल होंगे। शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ: सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दैनिक कार्यों में उत्साह बना रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन: स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। व्यापार में विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। उधार लेनदेन से बचें। नया वाहन क्रय करने की योजना बनेगी।
कर्क: घर परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। किसी महिला मित्र का कार्य मेें सहयोग मिलेगा। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। संतान की किसी गतिविधि से चिंताग्रस्त हो सकते हैं। दांपत्य में मधुरता रहेगी।
सिंह: व्यापार में निवेश लाभ दे सकता है। जीवनसाथी से प्रेमभाव बना रहेगा। कला व साहित्य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी योजनाएं सार्वजनिक न करें।
कन्या: आलस्य व लापरवाही से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं। मित्रों की सलाह लाभदायक रहेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।
तुला: साझेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। संपित्त के रखरखाव पर खर्च हो सकता है। नया वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। सेहत उत्तम।
वृश्चिक: आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। सेहत उत्तम।
धनु: अधिकारी आपसे निराश रहेंगे। व्यापार में मंदी रहेगी। कार्यों में जल्दबाजी नुकसानदायक रह सकती है। माता पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से चिंता रह सकती है।
मकर: शत्रु आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। साझेदारों से कुछ अनबन हो सकती है। भूमि भवन संबंधी कार्यों में रुकावट आ सकती है। पुराना अनुभव कार्यों में लाभदायक रह सकता है।
कुम्भ: घरेलू समस्याओं का आसानी से समाधान होगा। युवाओं को करियर के अच्छे अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा बन सकती है।
मीन: संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप दूसरों के प्रति उदार रहेंगे। कामकाज में रचनात्मकता की झलक रहेगी। व्यापारिक यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। मन प्रसन्न रहेगा।