लोकल इंदौर 22 अगस्त।इंदौर में शुक्रवार से जारी बारिश ने शहर में अनेक मुसीबत खड़ी कर दी।शहर के विभिन्न इलाकों में सड़के पानी के समुचित निकास नहीं होने से नदी में दबदील हो गई। जिला प्रशासन ने नाव में लोगों को बचाया। उधर एक किसान के टैक्ट्रर सहित पानी मे बह जाने का समाचार है।वही नाले के पानी मे फंसे एक युवक ने जाली पर रात काट कर अपनी जान बचाई जिसे सुबह लोगों की मदद से बचाया गया। उल्लेखनीय है इंदौर में आज सुबह तक 24 घंटे में 11 इंच बारिश हुई और आज दिन भी बारिश हो रही है।
जानकारी के अनुसार उफनाते नाले में फंसा युवक चोइथराम मंडी में हम्माली का काम करता है। वह शुक्रवार रात काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। अमितेष नगर की पुलिया को पार करते समय अचानक पुलिया पर बहाव तेज हो गया। युवक बहाव में बहने लगा तो उसने तत्काल पुलिया पर लगी जाली को पकड़ लिया। जान बचाने के लिए वह जाली पर चढ़कर बैठ गया और सुबह का इंतजार करने लगा।
सुबह किसी ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस की मदद का इंतजार किए बिना लोगों ने करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को बचा लिया।
किला मैदान रोड पर स्थित कॉलोनी सिकंदराबाद, गरीब नवाज बस्ती और भिस्ती मोहल्ले की बस्तियों में लगातार पानी बढ़ता देख तत्काल इनका रेस्क्यू किया गया। इन इलाकों से एक दर्जन से ज्यादा परिवारों को नाव और ट्यूब की मदद से बाहर निकाला गया।