लोकल इंदौर 15 दिसम्बर। इंदौर में आज एक फॉरच्यूनर कार ने तीन ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। कार महिला चला रही थी।प्रारंभिक जानकारी में बताया कि ब्रेक लगाने की जगह एक्सीलेटर दब गया था।
मिली जानकारी के अनुसार घटना चोइथराम मंडी के पास ऑटो स्टैंड पर हुई। एक युवती 100 से ज्यादा की स्पीड से कार दौड़ाते हुए चौराहे पर स्टैंड पर खड़े ऑटो में जा घुसी। स्पीड ज्यादा हाेने से एक के बाद चार ऑटो हादसे की चपेट में आ गए। इनमें से तीन ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को ज्यादा चोट आई है। अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद कार की नंबर प्लेट टूट गई। उसमें मानव अधिकार संघ भी लिखा हुआ था।