आज का पंचांग 31 अक्तूबर, 2019,विक्रम संवत 2076,वार:गुरुवार, माह:कार्तिक,पक्ष:शुक्ल तिथी:चतुर्थी, 25:05 तक,नक्षत्र:ज्येष्ठा, 21:30 तक,चन्द्र राशि:वृश्चिक
मेष : दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ होगा।
वृषभ : अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, तनाव के बचकर रहें। रुका हुआ काम पूरा होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। ऑफिस में कोई अहम काम आपको सौंपा जा सकता है।
कर्क: कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। पारिवारिक मामलों की अनदेखी न करें। किसी काम में की गई मेहनत का फल मिलने की संभावना है।
सिंह: परिवार में मतभेद होने की संभावना है। बहस से स्वयं को दूर रखें। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। अपने राज किसी को न बताएं।
कन्या: करियर में सफलता मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। समाज में आपका सम्मान और रूतबा बढ़ेगा।
तुला: रोजगार के संबंध में यात्रा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दूसरों के मामलों में दखल न देना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक: नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। समाज और परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दोस्तों से मदद मिलेगी
धनु: मित्रों और परिवारजनों से मतभेद हो सकते हैं। जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मकर: किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है। ऐसे में अपनों का साथ अच्छा लगेगा। प्रेम के लिए समय आज अच्छा रहेगा।
कुम्भ: पुरानी गलतियों से सबक लेकर सुधार करेंगे। नए मित्र बनाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूर होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
मीन: छात्रों के लिए समय अच्छा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मेहनत का बेहतर फल मिलेगा।